42 के खिलाफ बिजली चोरी का केस
जमशेदपुर | बिजलीबोर्ड ने गैर कंपनी क्षेत्र के मानगो, जुगसलाई, करनडीह, बागबेड़ा, बिरसानगर आदि क्षेत्रों में बुधवार को बिजली चोरी रोको अभियान के तहत छापामारी की। इस दौरान बोर्ड की टीम ने 42 लोगों को चोरी से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा। सभी लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में बिजली चोरी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। यह जानकारी बिजली बोर्ड के कार्यपालक अभियंता सुबोध कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि उलीडीह थाना में 10, जुगसलाई में 4, बागबेड़ा परसुडीह थाना (दोनों को मिलाकर) में 18, बिरसानगर थाना में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। बिजली बोर्ड ने इन सभी लोगों पर 7.28 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है।