पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार पुजारी भाइयों को चार वर्ष की सजा

चार पुजारी भाइयों को चार वर्ष की सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जिलाजज (5) पीयूष कुमार की अदालत ने बुधवार को जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर के चार पुजारी अनिल सिंह, राम सिंह, मनोरंजन सिंह और धीरेन सिंह को जानलेवा हमला मंदिर में तोडफ़ोड़ के आरोप में चार वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने चारों पर एक- एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। घटना 23 जुलाई 2010 की सुबह 7 बजे की है।

इस मामले में मंदिर के ट्रस्टी परेशनाथ सिंह के बयान पर पोटका थाना में जानलेवा हमला, तोडफ़ोड़ छिनतई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। परेशनाथ सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि घटना के दिन चारों आरोपियों ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर लाठी-डंडा से मारपीट कर परेशनाथ सिंह और वैजनाथ सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा उनके पास से घड़ी मोबाइल छीन लिया। मामले में आठ लोगों की गवाही हुई थी।