पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कटौती का असर जमशेदपुर में भी

कटौती का असर जमशेदपुर में भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर | पिछलेएक सप्ताह से डीवीसी 33 केवी सिस्टम से आपूर्ति बंद कर रखी गई है, जिसका असर अब तक मुसाबनी, घाटशिला सुरदा माइंस इलाके पर पड़ रहा था। बिजली कटौती का असर बुधवार से जमशेदपुर समेत गैर कंपनी इलाकों में भी दिखने लगा है। इसकी वजह से शहर में बिजली संकट गहरा सकता है। करीब 10 घंटे की लोड शेडिग शहरवासियों को झेलनी पड़ सकती है। इस बात की जानकारी विद्युत अधीक्षण अभियंता राम जनम सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि डीवीसी का 33 केवी सिस्टम को नियमित करने के लिए बकाया की मांग कर रही है, जिसे भुगतान करने का प्रयास बोर्ड कर रहा है। लेकिन इसमें कम से कम दो दिन का समय और लगेगा। इन दो दिनों तक जमशेदपुर एरिया बोर्ड के तीनों डिवीजन के उपभोक्ताओं को लोड शेडिंग के दौर से गुजरना पड़ेगा।

बिजली

दो घंटे पर लोड शेडिंग

गम्हरिया

40से 50 मेगावाट

जरूरत: 120मेगावाट

गोविंदपुर

20से 25 मेगावाट

जरूरत: 40मेगावाट

मानीकुई

20से 30 मेगावाट

जरूरत: 45मेगावाट

गम्हरिया, मानी कुई एवं गोविंदपुर ग्रिड को वर्तमान में आधी आपूर्ति की जा रही है, इस कारण प्रत्येक दो घंटे पर डेढ़ से दो घंटे की लोड शेडिंग की जा रही है। यह प्रक्रिया मुसाबनी, घाटशिला और सुरदा माइंस क्षेत्र में एक सप्ताह से जारी है।