नए साल से सुधरेगी बिजली की व्यवस्था
अगस्त,2015 से शहर के गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली की स्थित सुधर जाएगी। यह दावा किया है जमशेदपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राम जनम सिंह ने। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया कि बालीगुमा में तैयार हो रहे 100 मेगावाट क्षमता के पावर ग्रिड के बन जाने के बाद मानगो कुंवर बस्ती सब स्टेशन को पूरी बिजली मिलने लगेगी। इससे 30 मेगावाट की खपत वाले क्षेत्र मानगो एवं शहर के गैर कंपनी क्षेत्रों में बेरोकटोक बिजली आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 करोड़ रुपए की लागत से बालीगुमा में पावर ग्रिड तैयार हो रहा है, जिसे पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड तेज गति से पूरा करने में लगा है। 22 नवंबर को इसका शिलान्यास हुआ था। बाउंड्री का काम पूरा हो गया है।
^निश्चित रूप से शहर के गैर कंपनी क्षेत्रों में अगस्त 2015 तक बिजली आपूर्ति में शत प्रतिशत सुधार होगा। विभाग ने इसका ब्लू प्रिंट एक साल पूर्व ही तैयार किया था। जिस पर द्रुत गति से काम हो रहा है, उससे 100 मेगावाट क्षमता वाले बालीगुमा ग्रिड अगस्त 2015 से काम करने लगेगा। ऐसा हो जाने से 80 प्रतिशत बिजली आपूर्ति में सुधार हो जाएगी, वहीं 20 प्रतिशत स्थिति सभी सब स्टेशनों के बनने के बाद सुधरेगी।^ -रामजनमसिंह, विद्युतअधीक्षण अभियंता, जमशेदपुर।
क्या होगा लाभ
वर्तमानमें गम्हरिया ग्रिड ओवर लोडेड है। पावर ग्रिड बन जाने से यहां का लोड कम हो जाएगा है। इसकी वजह से जहां आदित्यपुर में बिजली की आपूर्ति सुधरेगी, वहीं मानगो में भी आपूर्ति सुदृढ़ होगी। इसके अलावा मानीकुई ग्रिड पर से 20 मेगावाट बिजली का लोड कम होगा, वर्तमान में मानीकुई से काली मंदिर सब स्टेशन, पटमदा कपाली सब स्टेशन को बिजली मिल रही है। अभी गम्हरिया ग्रिड से बिजली मानगो कुंवर बस्ती सब स्टेशन को 35 किलोमीटर दूर से लाइन देनी पड़ रही है। इसमें बराबर खराबी आती रहती है। बाली गुमा ग्रिड के चालू होने से इस लाइन से बिजली नहीं भेजनी पड़ेगी, वहीं इस लाइन को विभाग स्टैंड बाय के रुप में इस्तेमाल करेगी। सबसे अहम बात गम्हरिया ग्रिड को पावर की कम आपूर्ति पर बैक फीड भी मिलने लगेगा।
10सब स्टेशन निर्माण का टेंडर भी जनवरी में
शहरमें विद्युत आपूर्ति सुधारने की दिशा में एक वर्ष पूर्व भी योजना बनी थी। इसके तहत पूरे एरिया बोर्ड में 10 सब स्टेशन स्थापित करने की योजना थी। इसका टेंडर भी जनवरी महीने में