- Hindi News
- सेंटर प्वाइंट पब्लिक स्कूल में खेलकूद का आयोजन
सेंटर प्वाइंट पब्लिक स्कूल में खेलकूद का आयोजन
जमशेदपुर| सेंटरप्वाइंट पब्लिक स्कूल लक्ष्मीनगर टेल्को में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बर्मामाइंस के थाना प्रभारी मोहन पांडेय के द्वारा प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद, सचिव सचिन मंडल मुकेश शर्मा का योगदान रहा।