झारखंड ने सिक्किम को 14 गोलों से रौंदा
जमशेदपुर| झारखंडने अंडर 14 नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप में बुधवार को खेले गए मैच में सिक्किम को 14 गोलों से रौंद दिया। चाईबासा के विकास बलमुचू ने सबसे अधिक छह गोल किए। गौरव मुखी ने चार, गोविंद सोरेन ने दो, छोटू तिर्की और लक्ष्मण सरदार ने एक-एक गोल किया। झारखंड का 12 दिसंबर को ओडिशा से मुकाबला होगा। इस प्रतियोगिता के आधार पर भारतीय अंडर14 टीम का चुनाव भी किया जाएगा। झारखंड फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष रमेश मेहता ने कहा झारखंड में प्रतिभाएं मौजूद हैं। सही तरीके से बच्चों को मार्गदर्शन मिले तो इंटरनेशनल लेवल पर भारत को पहुंचाने में सफल होंगे।