एफडीआई के विरोध में किया प्रदर्शन
जमशेदपुर। बीमाकर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई की हो रही वृद्धि के विरोध में गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित जीवन प्रकाश भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। मौके पर संघ के महासचिव अमित माईती ने कहा कि एफडीआई देश के हित में नहीं है। एफडीआई को बढ़ावा देना देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसलिए संघ इसका विरोध कर रही है। प्रदर्शन में सभी शाखा के बीमाकर्मी शामिल हुए।