टाटानगर में खुलेंगे तीन मिल्क पार्लर
टाटानगरस्टेशन पर तीन मिल्क पार्लर सहित चक्रधरपुर रेलमंडल के 15 स्टेशनों पर 23 पार्लर खोले जाएंगे। इसके लिए वाणिज्य विभाग मंडल के ए, बी, सी एवं डी श्रेणी के 15 स्टेशनों को चिह्नित कर रहा है। पार्लर खोलने के लिए रेलवे टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। इन पार्लरों में अमूल, सुधा डेयरी, मदर डेयरी जैसी नामी कंपनियों के प्रोडक्ट मिलेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार एक महीने के भीतर चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशनों में मिल्क प्रोडक्ट की बिक्री शुरू हो जाएगी।
इन स्टेशनों पर खुलेंगे मिल्क स्टॉल
टाटानगर में 3, चक्रधरपुर में 4, राउरकेला में 2, झारसुगड़ा में 2, कांड्रा में 1, आदित्यपुर में 1, सीनी में 1, राजखरसावां में 1, चाईबासा में 1, डांगुवापोसी में 1, बड़ाजामदा में 1, बड़बिल में 1, मनोहरपुर में 1, राजगांगपुर में 2, बामरा में 1।
>>क्या होगा लाभ : यात्राके दौरान शिशुओं को दूध की कमी नहीं होगी। इसके अलावा ब्रांडेड कंपनियों का मट्ठा, पनीर अन्य प्रोडक्ट भी आसानी से स्टेशन पर ही मिल सकेंगे।