जमशेदपुर। धालभूमग
अज्ञात का मिला शव : परसुडीहथाना अंतर्गत कलियाडीह तालाब के पास गुरुवार की सुबह पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
जमशेदपुर। धालभूमगढ़थाना अंतर्गत सोनाखून एनएच 33 के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सड़गाशोल नूतनगढ़ निवासी दिपाल सिंह(25) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दिपाल सिंह के चचेरे भाई लखिंदर सिंह (26) को घायल स्थिति में धालभूमगढ़ पुलिस ने उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। लखिंदर सिंह की स्थिति नाजुक बताते हुए अस्पताल की चिकित्सक डॉ नीलम टोप्पो ने बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। दिपाल सिंह बाइक से लखिंदर सिंह को बैठा कर निकले थे। इसी क्रम में सोनाखून के निकट अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
एनएच 33 पर दुर्घटना में एक युवक की मौत