पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परसुडीह में छात्रा ने की आत्महत्या

परसुडीह में छात्रा ने की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। परसुडीहथाना अंतर्गत रेलवे मेडिकल कॉलोनी में गुरुवार की दोपहर 12वीं की छात्रा सुनीता कुमारी उर्फ राधा (20 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। उसकी मां सामान लेने बाजार गई थी। जब मां घर पर लौटी तो सुनीता पंखे के सहारे दुपट्टा से लटका पाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परसुडीह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया की घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।