मानगो : मारपीट के आरोपी को जेल
जमशेदपुर। मानगोपुलिस ने मारपीट के आरोपी समता नगर रोड नंबर 15 जवाहरनगर निवासी बंटी मांझी उर्फ सुभाष को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। घटना 6 अक्टूबर 2014 की है। इस मामले में समतानगर रोड नंबर 5 जवाहर नागर निवासी महेन्द्र कुमार ने बंटी, राहुल, तन्मय, दिलीप, छोटू अन्य के खिलाफ मानगो थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।