मलेरिया से पीडि़त 6 जवान भर्ती
जमशेदपुर | मलेरियासे पीडि़त 6 सीआरपीएफ जवानों को गुरुवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जवानों की स्थिति नियंत्रण में हैं। ये जवान घोड़ाबांधा, मनोहरपुर डुमरिया में पदस्थापित थे। जवानों के खून की जांच होने के बाद मलेरिया के लक्षण उनमें पाए गए हैं।
मालूम हो कि इससे पहले कोल्हान के विभिन्न नक्सल प्रभावित स्थानों पर पदस्थापित सीआरपीएफ जिला पुलिस के जवान मलेरिया से पीडि़त होने के कारण एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। अभी 15 जवानों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।