छेड़खानी मारपीट का आरोपी गया जेल
जमशेदपुर | काशीडीहगोलचक्कर के पास चार युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी की। युवती द्वारा विरोध करने पर युवकों ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। घटना नौ दिसंबर की है। इस संबंध में गोलमुरी के टुइलाडुंगरी निवासी पीड़िता ने साकची थाना में टुइलाडुंगरी के आमोद सामद उर्फ चुन्नू समेत चार अन्य के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद से कुछ आरोपी फरार हैं।
इसमें संलिप्त लोगों की धर पकड़ के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किया जा है। पुलिस के अनुसार घटना के मुख्य आरोपी आमोद सामद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। साथियों के संबंध में कुछ सूचनाएं मिली है। उस पर पुलिस तेजी से काम कर रही है। किसी भी सूरत में आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके लिए छापामारी भी की जा रही है। आरोपी के फरार साथियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।