सुंदरनगर में दुष्कर्म की प्राथमिकी
जमशेदपुर | बागबेड़ाबेढ़ादीपा निवासी युवती से नंदूप गांव (तुरमडीह माइंस) के रहने वाले अविनाश चाकिया ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़ित युवती ने शुक्रवार को सुंदरनगर थाना में अविनाश चाकिया और उसकी मां शांति चाकिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि 14 अक्टूबर की शाम वह अपनी सहेली को लाने करनडीह बस स्टैंड गई थी। वहां पूर्व परिचित आरोपी अविनाश से मुलाकात हुई। उसके साथ एक महिला भी थी। दोनों उसे अपने घर ले गए। वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुल मिलाकर यह बहला-फुसला कर यह कृत किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। वह हरहाल में दोषियों को पकड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही इस मामले का पुिलस पटाक्षेप कर देगी। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।