- Hindi News
- पंथ प्रसिद्ध प्रचारक संगत को करेंगे निहाल
पंथ प्रसिद्ध प्रचारक संगत को करेंगे निहाल
जुगो-जुगअटल साहिब श्री गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया में नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को समर्पित दो दिवसीय महान कीर्तन समागम का आगाज १३ दिसंबर से होगा। इस समागम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सिख नौजवान सभा के पदाधिकारी सदस्य शुक्रवार देर रात तक डटे रहे। समागम में संगत को निहाल करने के लिए पंथ प्रसिद्ध प्रचारक शहर पहुंच चुके हैं। इनमें संत बाबा शमशेर सिंह (जगन्नाथपुरी वाले) भाई जसविंदर सिंह (शहूर हजूरी प्रचारक दरबार साहिब वाले) कथा करेंगे, तो बीबी बलविंदर कौर (खैहरा ढाढी जत्था जालंधर वाले) भी कविशरी अंदाज में गुरु उपदेशों से संगत का समां बांधेंगी।
सुबहपड़ेगा अखंड पाठ साहिब का भोग
कीर्तनसमागम की सफलता को लेकर नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा में गुरुवार से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग शनिवार सुबह 10.30 बजे पड़ेगा। इसके बाद गुरुद्वारा से सजे हुए पंडाल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे से कीर्तन समागम शुरू होगा। शनिवार और रविवार को दोनों बेेला समागम सजेगा और दोनों दिन संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।
नि:शुल्कमेडिकल कैंप
समागमके दौरान दोनों दिन नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इसमें डॉ जसविंदर सिंह लोगों का इलाज करेंगे। साथ ही शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
येकर रहे सहयोग : हरजीतसिंह, अमरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, जगराज सिंह, सुखपाल सिंह, जगजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, दलबीर सिंह समेत सिख स्त्री सत्संग सभा।