पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्य‌ार्थियों ने निकाला कैंडल मार्च

विद्य‌ार्थियों ने निकाला कैंडल मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर . विगइंग्लिश स्कूल के छात्र आशीष रंजन की हत्या के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाल हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कैंडल मार्च से पूर्व आशीष की आत्मा की शांति हेतु उनके मित्रों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया। इसके बाद गोविंदपुर के मुख्य मार्गों से होते हुए छात्रों ने मार्च निकाल कर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च का प्रतिनिधित्व कुमार सागर ने की। इसमें अंकित सिंह, निशांत, विकास, शिवेंदू, प्रिया कुमारी, निरुपमा कुमारी, निशा कुमारी, अनामिका कुमारी, मनीषा कुमारी, आकाश, आर्यन ,अभिषेक, अविनाश आदि शामिल थे।

कॉलडिटेल खंगाल रही पुलिस : दूसरीओर, पुलिस आशीष उसकी प्रेमिका के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है। युवती के पिता अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। तीन दिनों से पुलिस आरोपी युवती समेत उसकी मां बहन से थाना में लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। डीएसपी (सिटी) केएन चौधरी ने भी टेल्को थाना में युवती समेत उसकी मां बहन से अलग-अलग पूछताछ की। तीनों ने हत्याकांड में संलिप्तता से इनकार किया है। मालूम हो कि 11 दिसंबर को गोविंदपुर रेलवे ट्रैक पर पुलिस ने आशीष रंजन का शव बरामद किया था। इस संबंध में नीलू की मां के बयान पर गोविंदपुर थाना में उसकी प्रेमिका समेत घरवालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विग स्कूल के छात्र आशीष रंजन की मौत का मामला