टेल्को : हादसे में ठेकेदार की मौत
जमशेदपुर . टेल्कोथाना अंतर्गत हुडको स्थित पी-टाइप के पास सड़क हादसे में छोटा गोविंदपुर निवासी अजय कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ठेकेदारी करता था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अनुसार, अजय की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।