18 को मनेगी भिखारी ठाकुर जयंती
जमशेदपुर. झारखंडयुवा नाई संघ पूर्वी सिंहभूम की शनिवार को सोनारी स्थित जाहिरा कॉलोनी नाई सामुदायिक भवन में बैठक हुई। इसमें जनकवि स्व. भिखारी ठाकुर की 127वीं जयंती 18 दिसंबर को मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में कांतिलाल सैन, विजय कुमार ठाकुर, रवींद्र शर्मा, प्रयाग ठाकुर, रामजी ठाकुर, रमेश ठाकुर, बजरंगी ठाकुर, प्रदुमन ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।