पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिषद का विजय दिवस आज

परिषद का विजय दिवस आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. पूर्वसैनिक सेवा परिषद की ओर से 14 दिसंबर को केरला समाजम सभागार साकची में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। भारत-पाक युद्ध में शानदार जीत के उपलक्ष्य में होने वाले इस विजय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि चन्देश्वर खां होंगे। यह बातें शनिवार को बिष्टुपुर के तुलसी भवन में परिषद के वरुण कुमार और सुशील कुमार सिंह ने पत्रकारों से कहीं। परिषद के महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने बताया कि समारोह में 1971 के जांबाज सैनिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। येहोंगे सम्मानित : नायकशिवनाथ सिंह, लांसनायक झटपट झा और नायक जगदीश सिंह की प|ी सोना देवी। 1971 के युद्ध में अखौड़ा सेक्टर में बहादुरी की मिसाल कायम करने वाले सिपाही शंकर महतो को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता ब्रिगेडियर वैद्यनाथन करेंगे। मौके पर तारा शाहदेव, समाजसेवी पीएन दास और दुर्गा प्रसाद मिश्रा भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।