परसुडीह : पार्षद ने जलाया अलाव
जमशेदपुर. शहरमें बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिला पार्षद राजकुमार सिंह भाजपा के परसुडीह मंडल द्वारा शनिवार को हर चौक-चौराहे पर अलाव जलाने का शुभारंभ किया गया। पहले दिन परसुडीह स्थित त्रिवेणी चौक पर अलाव जलाया गया। मौके पर पंकज सिन्हा, सुजीत अंबष्ट, मुकेश महतो, मनोज विश्वकर्मा, विशाल शर्मा, देबू हेंब्रम आदि उपस्थित थे।