पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दबाव में पुलिस ने की कार्रवाई : सिंह

दबाव में पुलिस ने की कार्रवाई : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. ईचागढ़विधानसभा क्षेत्र से झाविमो प्रत्याशी अरविंद्र सिंह के समर्थन में पाकी से कांग्रेस प्रत्याशी विदेश सिंह गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को एग्रिको में पत्रकारों से कहा कि अरविंद सिंह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है। उन्होंने कहा कि पुलिस अफसरों ने भाजपा के दबाव में अरविंद सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। चुनाव में जीत के लिए भाजपा अनैतिक कार्यों का सहारा ले रही है। लेकिन इसके बाद भी उसकी करारी हार होगी। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय खां, प्रिंस सिंह, रजनीश आदि मौजूद थे। इससे पहले विदेश सिंह एमजीएम अस्पताल में भर्ती अरविंद सिंह से मिलकर उनका हालचाल पूछा। वे करीब आधा घंटा तक एमजीएम अस्पताल में रहे।