विकास मंच ने किया कंबल वितरण
जमशेदपुर. स्वर्णकारविकास मंच ने गोलपहाड़ी मंदिर के समक्ष बैठे गरीबों के बीच शनिवार को कंबल वितरण किया। मंच के अध्यक्ष रंजीत वर्मन ने बताया कि मंदिर के आगे बैठे गरीबों को कंबल दिया गया। इससे ठंड से बचाव होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्तिक नारायण प्रसाद, ईश्वर प्रसाद, किशोर कुमार, शिव शंकर प्रसाद, दिलीप सोनी, राजू वर्मन आदि ने योगदान दिया।