एसोसिएशन ने मनाया सिल्वर जुबिली
जमशेदपुर. एलआईसीएससी/एसटी इंप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन जमशेदपुर शाखा ने शनिवार को बिष्टुपुर स्थित मॉडल स्कूल में सिल्वर जुबिली मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रबंधक सीवी रमण विशिष्ट अतिथि के रूप में दयामनी बारला, एपी टोप्पो और जीपी यादव मौजूद थे। अतिथियों ने एसोसिएशन की महत्ता और उसकी मजबूती पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजदीप कमान कच्छप महासचिव महेश प्रसाद ने योगदान दिया। मौके पर काफी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।