पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा लाभुकों का खाता जुड़ेगा आधार कार्ड से

मनरेगा लाभुकों का खाता जुड़ेगा आधार कार्ड से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक सुरक्षा और मनरेगा लाभुकों का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ेगा। बैंक खाता से आधार कार्ड जोड़ने का आदेश डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों और बैंक अधिकारियों को दिया है। डीसी ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में यह आदेश दिया।

डीसी ने मनरेगा से जुड़ी योजनाओं के काम तेजी लाने और सामाजिक सुरक्षा योजना इंदिरा आवास योजना के लाभुकों का चयन कर उनका बैंक खाता नंबर भेजने का आदेश दिया। जिले में चल रही विकास योजनाओं का डीसी बिल (डिटेल कंटीजेंसी विपत्र) 25 करोड़ रुपए बचा है। डीसी ने कहा कि मतगणना के बाद विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। चुनाव के कारण विकास का जो काम प्रभावित हुआ है, उसे 30 दिनों के अंदर पूरा किया जाए। बैठक में डीडीसी डॉ लाल मोहन महतो, आईटीडीए के निदेशक परमेश्वर भगत, डीआरडीए की निदेशक रंजना मिश्रा, धालभूम के एसडीओ प्रेमरंजन, घाटशिला के एसडीओ गिरजा शंकर प्रसाद, कार्य एजेंसी के कार्यपालक अभियंता सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।