झारखंड स्ट्रीट वेंडर्स की बैठक
जमशेदपुर. झारखंडस्ट्रीट वेंडर्स एंड ऑर्गेनाइज वर्कर्स यूनियन की बैठक कपिल मुनी तिवारी की अध्यक्षता में चेनाब रोड मैदान साकची में हुई। इसमें सर्वसम्मति से यूनियन बनाने का प्रस्ताव पास किया गया और नियमावली पर चर्चा की गई। मौके पर पंकज श्रीवास्तव, अश्विनी अवस्थी, दिलीप जायसवाल, मनोज कुमार, विजय कुमार, रतन केवट, गणेश शर्मा, शमीम, संतोष सुमन, शशिकांत सिंह, मो. तुलिक, सुमी मार्डी आदि मौजूद थे।