- Hindi News
- मतगणना के बाद होगा टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव : श्रमायुक्त
मतगणना के बाद होगा टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव : श्रमायुक्त
जमशेदपुर. टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) चुनाव कराने के लिए श्रम विभाग विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद गाइड लाइन जारी करेगा। यह बात श्रमायुक्त सह रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन मनीष रंजन ने शनिवार की शाम दैनिक भास्कर से कही। मनीष रंजन श्रमायुक्त रजिस्ट्रार के साथ-साथ गढ़वा जिला के डीसी भी हैं। वे विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी कर रहे हैं। मनीष रंजन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मतगणना है। मतगणना के बाद पूर्वी सिंहभूम के डीसी डॉ अमिताभ कौशल की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव कराने के संबंध में भेजे गए पत्र का अध्ययन करेंगे, फिर कोई फैसला करेंगे। क्याहै मामला : टाटावर्कर्स यूनियन के पास चुनाव कराने की नियमावली नहीं है। झारखंड हाईकोर्ट ने डीसी को आदेश दिया है विधि सम्मत निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। लेकिन नियमावली नहीं होने के कारण जिला प्रशासन को चुनाव कराने में परेशानी हो रही है। इसलिए डीसी ने श्रमायुक्त को पत्र लिखकर चुनाव कराने के लिए दिशा-निर्देश की मांग की है।