पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी हॉल में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

प्रत्याशी हॉल में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा चुनाव के मतगणना हॉल में जाने वाले मतगणना अभिकर्ताओं और प्रत्याशियों पर कई पाबंदियां लगाई जाएंगी। वे मोबाइल फोन भी हॉल में नहीं ले जा सकेंगे। इसकी जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने सोमवार को टाटा ऑडिटोरियम में दोपहर तीन बजे से प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। बैठक की जानकारी जिले के छह विधानसभा के 75 प्रत्याशियों को दे दी गई है।

ये पाबंदियां रहेंगी : प्रत्याशी,चुनाव अभिकर्ता मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना हॉल में मोबाइल, पानी का बोतल, सिगरेट, खैनी, रेडियो जैसी कोई भी वस्तु नहीं ले जा सकेंगे। मतगणना हॉल में भोजन अथवा नाश्ता ले जाने की अनुमति रहेगी अथवा नहीं, इस पर फैसला प्रत्याशियों के साथ बैठक में किया जाएगा। पुलिस की ओर से प्रतिबंधित किया गया कोई भी व्यक्ति मतगणना अभिकर्ता नहीं बनेगा। स्वच्छ छवि के लोगों को अभिकर्ता बनाया जाएगा। तीन स्तर की जांच के बाद अभिकर्ता मतगणना हॉल में प्रवेश करेंगे। रास्ते का निर्धारण प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।

डीसी ने को-ऑपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण

डीसीडॉ अमिताभ कौशल ने शनिवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाए गए मतगणना हॉल का निरीक्षण किया। मौके पर सिटी एसपी कार्तिक एस, जुगसलाई विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी डॉ लाल मोहन महतो, जमशेदपुर पूर्वी के निर्वाची पदाधिकारी प्रेमरंजन, जमशेदपुर पश्चिम के बाल किशुन मुंडा पोटका के निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार मौजूद थे।