पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी : तिवारी

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी : तिवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. काशीडीहहाई स्कूल में शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय रोल ऑफ बेंच मार्किंग इन एजुकेशन था। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में एबीएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसबी तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। डॉ. तिवारी ने कहा कि आज के समय की मांग शिक्षा नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है। इसलिए शैक्षणिक संस्थानों का यह दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएं। स्कूल के प्रिंसिपल फ्रांसिस जोसेफ ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रायोगिक विधि द्वारा शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता को बढ़ाना है, जिसमें हम सफल होंगे। सेमिनार को काशीडीह स्कूल के शिक्षक डॉ अरुण कुमार, वीणा कुमारी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।