पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर. श्रीश्याम गुणगान बाल मंडल की ओर से दो दिवसीय

जमशेदपुर. श्रीश्याम गुणगान बाल मंडल की ओर से दो दिवसीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. श्रीश्याम गुणगान बाल मंडल की ओर से दो दिवसीय सातवां श्री श्याम शरद ऋतु महोत्सव का आयोजन जुगसलाई स्थित राजस्थान शिव मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 17 दिसंबर को होगी। इस दौरान सुबह आठ बजे श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण से 251 श्याम भक्तों द्वारा निशान यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 18 दिसंबर को रात्रि आठ बजे से श्री श्याम प्रभु गुणगान भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजस्थान के भजन गायक प्रवेश शर्मा, पंजाब से मास्टर साहिल गोयल कन्हैया एंड टीम स्थानीय भजन गायक अशोक आगीवाल और मनीष अग्रवाल भजनों की प्रस्तुति देंगे।

श्री श्याम शरद तु महोत्सव 17 दिसंबर से