पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. श्रीराधासर्वेश्वरी विजयते सनातन धर्म प्रचारक संस्था की ओर से नंदनगर (भुइयांडीह) में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत शनिवार को कलश यात्रा से हुई। ऑक्सीजन कॉलोनी मैदान से महिलाओं ने भुइयांडीह मुख्य मार्ग होते हुए सुवर्णरेखा नदी तक कलश यात्रा निकाली। यहां से जल लेकर वे पुन: कथास्थल पहुंचीं। रविवार से वृंदावन से आए संत अवधेश महाराज श्रद्धालुओं को कथा का महत्व बताएंगे। भागवत कथा का समापन 20 दिसंबर को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ होगा। आयोजन को सफल बनाने में महावीर यादव, महेन्द्र यादव, छोटेलाल शुक्ला, कन्हैया यादव, दारोगा यादव, जीतू सेठ, भोला यादव, जानकी यादव, सुरेश यादव आदि योगदान दे रहे हैं।