पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने सीखा पॉप केक बनाना

महिलाओं ने सीखा पॉप केक बनाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. महिलाओंको क्रिएटिव पॉप केक बनाने की ट्रेनिंग देने के लिए प्रिया गुप्ता कुकरी क्लास द्वारा शनिवार को कदमा विजया हेरिटेज में कुकिंग क्लास का आयोजन किया गया। इसमें क्रिसमस न्यू ईयर को ध्यान में रखते हुए बेकरी आइटम बनाना सिखाया गया। इस दौरान महिलाओं ने एगलेस बेकिंग, चॉकलेट, कप केक एग्जॉटिक डेजर्ट आदि मिनटों में बनाना सीखा। उन्होंने महिलाओं को माइक्रोवेब कुकिंग भी सिखाई। प्रिया गुप्ता ने बताया कि महिलाओं ने पॉप केक बनाना सबसे ज्यादा पसंद किया। खासतौर पर महिलाओं ने आने वाले त्योहारों न्यू ईयर के लिए इस प्रकार का डिजाइनर केक बनाना सीखा।