17 से शुरू होगा दूसरा मॉडल टेस्ट
जमशेदपुर. मैट्रिकइंटर की परीक्षा का रिजल्ट और बेहतर करने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा दूसरा मॉडल टेस्ट 17 दिसंबर से लिया जाएगा। जैक ने मॉडल टेस्ट की तिथि जारी कर दी है। वहीं, काउंसिल ने सभी हाई स्कूल, प्लस टू स्कूल और इंटर कॉलेजों को निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वे विद्यार्थियों का मॉडल टेस्ट निर्धारित तिथि समय पर ही लें।
टेस्टका कार्यक्रम (इंटरमीडिएट) : 17दिसंबर को फिजिक्स, एकाउंटेंसी, 18 को केमेस्ट्री, बिजनेस स्टडी, 19 को मैथ, इकोनॉमिक्स, 22 को बॉयोलॉजी, हिस्ट्री, 24 को पॉलिटिकल साइंस और बिजनेस मैथेमेटिक्स, मैट्रिक: 19को साइंस, 22 को मैथ और 24 को अंग्रेजी का मॉक टेस्ट।