बच्चों ने किया जुबिली पार्क का भ्रमण
जमशेदपुर. आंध्राएसोसिएशन इंग्लिश स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के बच्चों को शनिवार को जुबिली पार्क का भ्रमण कराया गया। इसमें स्कूल के एलकेजी से पांचवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए और पार्क में पिकनिक का आनंद उठाया। इस दौरान बच्चों के बीच खेलकूद का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। मौके पर स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।