- Hindi News
- जमशेदपुर। कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) के पहले छात्र संघ चुनाव के लिए
जमशेदपुर। कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) के पहले छात्र संघ चुनाव के लिए
जमशेदपुर। कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) के पहले छात्र संघ चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। वीसी डॉ. आरपीपी सिंह ने कहा कि छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में केयू के डीन आॅफ स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही सभी कॉलेज को मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिसंबर को पीजी एडमिशन समाप्त होने के बाद सभी कॉलेज को मतदाता सूची तैयार करने की अंतिम तिथि की जानकारी दी जाएगी। क्योंकि, 19 दिसंबर को होने वाली सिंडिकेट मीटिंग में छात्र संघ चुनाव दीक्षांत समारोह की संभावित तिथि की घोषणा होने की उम्मीद है।
केयू : छात्र संघ चुनाव
मतदाता सूची बनाने की चल रही प्रक्रिया