पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने किया गीता पाठ

बच्चों ने किया गीता पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को में रविवार को श्रीमदभगवत गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 10 स्कूलों के 130 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि टीएमएल प्रोग्राम मैनेजमेंट के जीएम मानस कुमार मिश्रा सम्मानित अतिथि विष्णु चंद्र दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर दोनों अतिथियों ने भगवत गीता के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रेयर डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रिंसिपल विपिन शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया था, जहां बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडली में आरपी राम, शिव प्रसाद, जे सुरेश, मीनाक्षी सुब्रह्मण्यम, ईश्वर राव, पी बंधोपाध्याय, अदिति, रूमा बेबी शामिल थीं, जिन्होंने विजयी प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

चिन्मया विद्यालय में अतिथियों के साथ पुरस्कृत छात्र-छात्राएं।

विजेताओं के नाम

>>इन स्कूलों की टीम ने लिया हिस्सा : जमशेदपुरपब्लिक स्कूल, केपीएस बर्मामाइंस, केपीएस एनएमएल, केपीएस मानगो, शिक्षा निकेतन, विवेक विद्यालय, एमएनपीएस, डीबीएमएस, एबीएमपीए उच्च विद्यालय और काशीडीह हाई स्कूल।

>>ग्रुप : प्रथम : बिवेशसाव, द्वितीय: शोभनादास, तृतीय: आदित्यविनायक

>>ग्रुपबी : प्रथम : स्नेहिलराज, द्वितीय: समृद्धि,तृतीय: कनिष्का

>>ग्रुपसी : प्रथम : पीबनर्जी, द्वितीय: अमिताभपाठक, तृतीय: सान्या

>>ग्रुपडी : प्रथम : आस्थारानी, द्वितीय: शुभोदीप,तृतीय: जीअशोक राज