पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोत्साहन योजना के लिए मांगा प्रस्ताव

प्रोत्साहन योजना के लिए मांगा प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। माध्यमिकशिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर राष्ट्रीय बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सत्र 2014-15 के लिए प्रस्ताव पत्र भेजने को कहा है। वहीं, निदेशालय का पत्र मिलने के बाद डीइओ कार्यालय ने सभी कोटी के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त लोकल बॉडी के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर एससी-एसटी श्रेणी की ऐसी छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा है, जो आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के साथ कक्षा नौवीं में अध्ययनरत हो। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली सभी कोटी की छात्राओं की सूची मांगी गई है। इस योजना के लिए इनमें से वही छात्राएं पात्र होंगी, जिसकी उम्र 31 मार्च 2014 को 16 वर्ष से कम हो और वह अविवाहित हो।

छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश

>> माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को दिया निर्देश

निदेशालय ने नए सत्र के साथ ही सत्र 2012-13 की चयनित छात्राओं में से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं की सूची की साॅफ्ट कॉपी की सीडी 11 जनवरी तक उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि, इन छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जा सके।