वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच
जमशेदपुर | पुड़ीहासा(सुंदरनगर) गांव के पंचायत मंडप में रविवार को झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 200 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का उदघाटन पुड़ीहासा की मुखिया पोमा बास्के ने किया। मौके पर दिगंबर हांसदा, जहारा बेगम, मालेराम, प्रवीर राय, पशुपति राउत, इंद्रजीत सरकार आदि मौजूद थे।