गरीबों के बीच हुआ कंबल वितरण
जमशेदपुर | नवयुगक्रिएशन संस्था द्वारा रविवार को गोलमुरी में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। संस्था के संरक्षक शैलेश गुप्ता ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच संस्था के द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर सूरज सिंह, सौरभ चौधरी, सागर शर्मा, जगजीत सिंह, तेज प्रताप सिंह, रोहित सिंह, रवींद्र प्रसाद, सुखराज, पवन, अभिषेक मौजूद थे।