पार्क बनाने में लोग करेंगे सहयोग
जमशेदपुर | लक्ष्मीनगरबस्ती विकास समिति जमशेदपुर की ओर से रविवार को प्रेमनगर में बैठक हुई। इसमें जुस्को द्वारा प्रेमनगर में पार्क बनाने के लिए मिली स्वीकृति पर चर्चा हुई। जहां बस्तीवासियों ने सर्वसम्मति से पार्क निर्माण में जुस्को को सहयोग देने की बात कही। मौके पर गुरुगोविंद सिंह आजाद, नरेंद्र कुमार, श्रवण साहनी, जगदीश मांझी, एसपी सिंह, ओम प्रकाश, नारायण कुमार, लक्ष्मण पासवान, संजय यादव सुरेंद्र पासवान मौजूद थे।