टेल्को में 101 जरूरतमंदों में बंटा कंबल
जमशेदपुर | टेल्कोके नंबर रोड 9 स्थित काली पूजा मैदान में रविवार को दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। जय श्रीराम सेवा संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 101 जरूरतमंदों में कंबल भी वितरण किया गया। संघ का गठन टेल्को कॉलोनी में रहने वाले युवाओं ने किया है। बगैर किसी से मदद लिए युवाओं ने अपनी कमाई की बचत पैसे से कंबल वितरण और दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभय पांडे, नीरज सिंह, आशीष प्रसाद, आजाद तिवारी, सरोज पांडे, विजय, सोनू, अनूप, मुकेश, शैलेंद्र, राहुल चौबे, नरेंद्र, प्रकाश, राकेश, बबलू आदि ने सहयोग दिया।