रविदास समाज का वनभोज चार को
जमशेदपुर | रविदाससमाज के सदस्यों की बैठक रविवार को कीताडीह में विनोद कुमार के आवास पर हुई। अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चार जनवरी को जुबिली पार्क में वनभोज और तीन फरवरी को रविदास जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर हरि बालक प्रसाद, विश्राम राम, विनोद कुमार, श्याम लाल, बालेश्वर दास मौजूद थे।