पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रवींद्र संगीत नजरुल गीती की धूम

रवींद्र संगीत नजरुल गीती की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभयाबनर्जी फाउंडेशन के तहत रविवार की शाम रवींद्र भवन, साकची में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कोलकाता के मशहूर कलाकारों ने अपने परफॉर्मेंस से संगीत प्रेमियों को झुमाया। गरीब बच्चों की शिक्षा के सहायतार्थ आयोजित इस सुरमई शाम में आधुनिक बांग्ला संगीत के साथ ही रवींद्र संगीत और नजरुल गीती की धूम रही।

टीवी और फिल्मों में अपनी मधुर आवाज बिखेरने वाली कोलकाता की इंद्राणी सेन और साहेब चटर्जी ने महफिल जमाई। साहेब चटर्जी के गीतों से शुरू हुई यह शाम इंद्राणी सेन के गीतों से परवान चढ़ी। इसके पहले स्वागत भाषण टैगोर सोसायटी के महासचिव आशीष चौधरी ने दिया। उन्होंने बताया कि अभया बनर्जी फाउंडेशन का यह सातवां कार्यक्रम है। 2005 में अभया बनर्जी के नाम पर इस फाउंडेशन का गठन हुआ था। ग्रेजुएट कॉलेज में बांग्ला की प्रोफेसर अभया बनर्जी के आकस्मिक निधन के बाद इसकी शुरुआत हुई थी।

रवींद्र भवन, साकची में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

जनवरी में पटमदा में खुलेगा स्कूल

जौहर बनर्जी ग्वालाबस्ती में गरीब बच्चों के लिए अभया बनर्जी के नाम पर स्कूल चलाते हैं। मौके पर डॉ. जौहर बनर्जी समेत काफी संख्या में बांग्ला समुदाय के लोग उपस्थित थे। आशीष चौधरी ने बताया कि अभया फाउंडेशन के तहत जनवरी में पटमदा में एक स्कूल खोला जाएगा, ताकि ग्रामीण बच्चों को शिक्षा दी जा सके। इसके लिए पटमदा में भवन देखा गया है।