पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैनवास पर बच्चों ने बिखेरा रंग

कैनवास पर बच्चों ने बिखेरा रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुपरसेंटर, साकची स्थित ऑफ वाल गैलरी में आर्ट कार्निवाल के अंतिम दिन स्कूली बच्चों के लिए सीट एंड ड्राॅ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

तीन समूह में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूल के डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चों ने कैनवास पर अपने सपने को उकेरा। ऑफ वाल गैलरी की दिव्या तनेजा ने बताया कि आर्ट कार्निवाल का रिस्पांस काफी बेहतर रहा। उन्होंने बताया कि कार्निवाल में शहर के साथ देश के 25 चित्रकारों की भागीदारी रही। कार्निवाल के अंतिम दिन शाम छह बजे सुपर सेंटर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सीट एंड ड्रॉ और कोलाज के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।