पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छाता मेला में झूमे ग्रामीण

छाता मेला में झूमे ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। बागबेड़ास्थित मतलाडीह में चल रहे चार दिवसीय छाता मेला में रविवार को सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान भादो मुर्मू उपस्थित थे। मौके पर कलाकारों ने आदिवासी हो डुबंग की प्रस्तुति दी, जिसमें उलीडीह के श्याम मार्शल क्लब राजनगर के आहला बीजाडीह के सदस्यों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में ढोल- नगाड़ा की थाप पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों का मन मोहा। मेले के मुर्गा पाड़ा में ग्रामीणों ने मुर्गा लड़ाई का भी आनंद लिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला भी लगाया गया है। सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाने में बहादुर किस्कू, सुपाय सोय, सोनाराम हेंब्रम, सागर पूर्ति, विशाल सत्पथी आदि ने योगदान दिया।