पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑडिशन में 250 प्रतिभागी हुए शामिल

ऑडिशन में 250 प्रतिभागी हुए शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। चैंबरभवन, बिष्टुपुर में रविवार को ताज नाइट सीजन 6 के लिए तीसरे चरण का ऑडिशन हुआ। इसमें शहर आसपास के कलाकार डांस फैशन का जलवा बिखरने के लिए पहुंचे। ऑडिशन में 250 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रविवार का मौसम भी ऐसा था कि फैशन डांस के दीवानों में जोश भर गया। मॉडलिंग में 35 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। वहीं, 215 कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रतिभा के जरिए लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया। रांची से आए दीपक कुमार ऑडिशन में जज की भूमिका में थे। वहीं, के निशान सेवा ट्रस्ट की आेर से के निशान, सौरभ सुमन झा, जीएन सिंह, पंकज, एकता, सुष्मिता, मनीषा, सूरज उपस्थित थे।

21को रांची में ऑडिशन : ताजनाइट सीजन 6 के चौथे चरण का ऑडिशन 21 दिसंबर को रांची में होगा। पहले, दूसरे तीसरे चरण का ऑडिशन कोलकाता, टेल्को रिक्रिएशन क्लब, चैंबर भवन, बिष्टुपुर में हो चुका है।

फाइनलमें एमजे 5 होंगे जज : प्रतियोगितामें जजमेंट के लिए इंडिया डांसिंग सुपर स्टार की विजेता टीम एमजे 5 के कलाकार रहे हैं। फाइनल 17 जनवरी को होगा। फाइनल गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होने की संभावना है।