पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तुलसी भवन में पत्रिका का विमोचन

तुलसी भवन में पत्रिका का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। सिंहभूमजिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से रविवार को तुलसी भवन, बिष्टुपुर में काव्य कलश सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जालंधर प्रकाशन की ओर से प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका पारसमणि के प्रतिभा प्रसाद पर विशेषांक का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि कोल्हान विवि के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बालमुकुंद पैनाली ने विशेषांक का लोकार्पण किया। साहित्यकार डॉ. बच्चन पाठक सलिल ने कथा और कविता के क्षेत्र में प्रतिभा प्रसाद के योगदान को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि हरिवल्लभ सिंह आरसी ने साहित्यकारों के सामाजिक सरोकार की चर्चा की। स्वागत भाषण तुलसी भवन के मानद सचिव डॉ. नर्मदेश्वर पांडेय ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम पांडेय धन्यवाद ज्ञापन यमुना तिवारी ने किया।

दूसरासत्र काव्य पाठ का रहा : दूसरेसत्र में काव्य पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। मौके पर शैलेंद्र पांडेय, उदय प्रताप हयात, भंजदेव देवेंद्र कुमार, माधुरी मिश्रा, मोहिनी मोहन महतो, विजय कुमार शुक्ल, निमाई रूद्र, दिलीप कुमार ओझा, वंदे शंकर सिंह, जयप्रकाश पांडेय, आनंद बाला शर्मा, अरुण कुमार अरूणेंदू, कैलाशनाथ शर्मा, मंजू ठाकुर, ममता सिंह, रंजन भुइयां आदि उपस्थित थे।