शैक्षणिक प्रतियाेगिता जरूरी : जरकानी
जमशेदपुर। तंजीमअहले सुन्नत जमात के तत्वावधान में रविवार को आजादनगर स्थित ईदगाह परिसर में इमाम अहमद रजा क्विज, अजान, नात ख्वानी और भाषण प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। इस दौरान विजेताओं काे पुरस्कृत भी किया गया। दो दिन पूर्व विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण हुआ था। इसमें शहर के कई मदरसों के छात्रों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मदरसा फैजुल उलूम के अध्यक्ष डॉ. गुलाम जरकानी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकाबले से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है और स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। डॉ. जरकानी ने कहा कि बच्चों में बेहतर संस्कार के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा भी जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती आबिद हुसैन ने की। कार्यक्रम में कई गणमान्य मौजूद थे।
प्रतियोगिताका परिणाम : इमाम अहमद रजा क्विज : मो.इबरार अंसारी (प्रथम), मो. अली रजा बरकती (द्वितीय) और मो. मंतशर (तृतीय), नातख्वानी : मो.अफजल (प्रथम), मो. मुमताज (द्वितीय) और मो. शाहिद (तृतीय), भाषणप्रतियोगिता : मो.सरफराज (प्रथम), नसीम अख्तर (द्वितीय) और मो. जाबिर (तृतीय), अजानप्रतियोगिता : मो.परवेज (प्रथम), अहमद रजा (द्वितीय) और शहबाज (तृतीय), किरत: मो.मिकाइल (प्रथम), आदिल रजा (द्वितीय) और मो. शहबाज (तृतीय)।