कीताडीह में 40वां पर कुरान पाठ
जमशेदपुर। कीताडीहस्थित इमामबाड़ा में रविवार को साउथ सेटलमेंट रेलवे अखाड़ा कमेटी द्वारा मुहर्रम के 40वां के मौके पर कुरान पाठ किय गया। इस दौरान देश की अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों के बीच लंगर बांटा गया। मौके पर लाइसेंसधारी शेख सलाउद्दीन, हफिकउद्दीन, मेहताब आलम, मो. बाबू, शेख तनबीर, मो. अहमद आदि उपस्थित थे।