पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुस्को ने लांच किया मोबाइल बुक बैंक

जुस्को ने लांच किया मोबाइल बुक बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सरायकेला-खरसावांजिला के सरकारी स्कूलों के छात्रों में शिक्षा का अलख जगाने की कोशिश कर रही जुस्को ने इस क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाया है। मंगलवार को जुस्को ने पहला मोबाइल बुक बैंक आदित्यपुर न्यू कॉलोनी के उत्क्रमित हाई स्कूल में लांच की। इस सुविधा के जरिए अधिक से अधिक स्कूलों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चित्ररेखा देवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं। उनके साथ जुस्को सीएसआर की चीफ प्रीति सहगल, जेपी पांडे, एनसी महतो, एसके इमामुल्लाह, निर्मल कर्मकार, डी सिंघा आदि उपस्थित थे।