आईआरसीटीसी की वेंडिंग पर लगी रोक
टाटानगर स्टेशन
टाटानगररेलवे स्टेशन में आईआरसीटीसी द्वारा की जा रही वेंडिंग (खाद्य सामग्री की बिक्री) पर मंडल रेल प्रशासन ने रोक लगा दी है। चक्रधरपुर रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया है। मालूम हो कि आईआरसीटीसी द्वारा संचालित स्टेशन के प्रथम तल्ले में स्थित जन आहार को पेटी कांट्रैक्ट पर मेसर्स विकास गुप्ता द्वारा चलाया जा रहा था। मंडल रेल प्रशासन से अनुमति नहीं होने के कारण सीनियर डीसीएम ने यह कार्रवाई की है।